फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के होम्योपैथिक अस्पताल को खुद के उपचार की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में होम्योपैथी चिकित्सा व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। अस्पतालों की हालत जर्जर होने के साथ ही इनमें स्टाफ की कमी है। स्थिति यह है कि डॉक्टर और फार्मासिस्टों की कमी के कारण ग्रामीण अंचल के अस्पताल सप्ताह में दो दिन ही खुल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में होम्योपैथिक के 16 अस्पताल संचालित हैं। इनमें से अधिकतर अस्पतालों के पास भवन ही नहीं है।
जिला होम्योपैथिक अस्पताल भी जिला अस्पताल के एक कक्ष में संचालित किया जा रहा है। होम्योपैथिक का वर्षों पुराना भवन जर्जर हो चुका है। जिला होम्यापैथिक चिकित्साधिकारी को भी सीएमओ कार्यालय के एक कक्ष में स्थान दिया गया है। वहीं जिले में डॉक्टरों के 18 पदों के सापेक्ष 12 की तैनाती है।
छह पद रिक्त चल रहे हैं। जिले में फार्मासिस्ट के 16 पद सृजित हैं, जिनमें से मात्र पांच की तैनाती है जबकि 11 पद रिक्त चल रहे हैं। ग्रामीण अंचल के अधिकतर होम्योपैथिक स्वास्थ्य केंद्र सप्ताह में दो दिन ही खुलते हैं। क्योंकि अधिकतर डॉक्टर के पास दो-दो अस्पताल हैं।
विज्ञापन

आठ अस्पतालों नहीं है चतुर्थश्रेणी कर्मचारी
जिले के आठ अस्पतालों में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी तक नहीं है। इसके चलते यहां खुद डॉक्टरों को ही सफाई करनी पड़ रही है। दवा आदि लाना, ले जाना सभी डॉक्टरों के ऊपर ही निर्भर है। इससे डॉक्टर भी परेशान रहते हैं।
महीने में पहुंचते हैं लगभग छह हजार मरीज
विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार जिले के 16 होम्योपैथिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर महीने करीब 55 सौ से छह हजार मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। यदि जिले में डॉक्टर और फार्मासिस्ट की पर्याप्त तैनाती हो तो निश्चित ही लोगों को एलोपैथिक उपचार से निजात मिले। क्योंकि होम्योपैथिक उपचार का कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
- जिले में उपलब्ध संसाधनों से मरीजों को बेहतर उपचार दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। सबसे अधिक दिक्कत भवन को लेकर है। कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - डॉ. शमीम अहमद, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन

जिले में होम्योपैथिक चिकित्सालय एक नजर में
पद का नाम स्वीकृत पद कार्यरत पद रिक्त पद
चिकित्सक 18 12 06
फार्मासिस्ट 16 05 11
चतुर्थश्रेणी 21 08 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें