फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 48 घंटे के लिए बंद

विज्ञापन
कासगंज के जिला अस्पताल पर लटका ताला। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा। जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो चिकित्सक, दो फार्मासिस्ट एवं एक वार्ड ब्वॉय केे संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दोनों अस्पतालों को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

इससे मरीजों को खासी दिक्कतें हो गई हैं। शनिवार को मरीज बिना इलाज के ही वापस लौट गए। हालांकि इमरजेंसी सेवा चालू है। शहर के अशोक नगर में जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक ही परिसर में संचालित हैं।
इन दोनों अस्पतालों में तैनात दो चिकित्सक, दो फार्मासिस्ट एवं एक वार्ड ब्वॉय जांच में संक्रमित मिले हैं। इसके बाद दोनों अस्पतालों को तत्काल बंद कर दिया गया। इस समय मौसम बदलने से प्रतिदिन ही 400 से 500 मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। शनिवार को जब मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे तो अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला पड़ा देखा तो लौट आए।
विज्ञापन

आपातकालीन सेवा एवं प्रसव केंद्र खुला रहेगा
कासगंज। अस्पताल परिसर में संचालित प्रसव केंद्र एवं आपातकालीन सेवा को चालू रखा गया है, जिससे गंभीर मरीज एवं गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
दो चिकित्सक, दो फार्मासिस्ट व एक वार्ड ब्वॉय के संक्रमित होने के बाद जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 48 घंटे के लिए बंद किया गया है। इस अवधि में परिसर में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। सोमवार से अस्पताल की सेवाएं फिर से बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन

- डॉ. अविनाश, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें