फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईवे पर रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रक ने कार को 20 मीटर तक घसीटा; चीखपुकार से फैल गई दहशत

Wed, 22 Apr 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के गोयल कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारकर करीब 20 मीटर तक घसीट दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार का फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नेशनल हाईवे के एत्माद्दाैला स्थित गोयल कट के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर से कार पलट गई। इसके बावजूद चालक ने ब्रेक नहीं लगाए। कार को 20 मीटर तक घसीटता ले गया। लोगों ने शोर मचाया। तब चालक ट्रक को खड़ा करके भाग गया। लोगों ने घायलों को कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना सुबह तकरीबन 8 बजे की है। टूंडला निवासी सतीश और फिरोजाबाद की रहने वाली प्रीति को सेंट्रो कार से लेकर आ रहा था। उन्हें सिकंदरा जाना था। हाईवे पर गोयल सिटी हॉस्पिटल के सामने वाले कट पर पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार पलट गई। इसके बावजूद चालक ने ब्रेक नहीं लगाए और कार को 20 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हादसे में गई बाइक सवार की जान
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के मंडी समिति के सामने मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, शाम करीबन 6 बजे बाइक सवार युवक फिरोजाबाद की ओर जा रहा था। मंडी समिति के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर दूर जा गिरा। बाइक सड़क पर रह गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। हादसे में मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें