फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नवजात का शव नोंच रहे थे कुत्ते...दृश्य देख कांप गए लोग, आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी का मामला

Thu, 09 Oct 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना फेस- 2 में नवजात का शव कुत्ते नोच रहे थे। ये दृश्य देख लोगों के पैर कांप गए। लोगों ने कुत्तों को भगाने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 में बुधवार को एक स्कूल के सामने नाली किनारे नवजात शिशु का शव संदिग्ध हालात में मिला। मासूम के शव को कुत्तों ने बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया था। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोगों की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम करीब पांच बजे कुछ कुत्ते नाली के पास कुछ  खींचतान कर रहे थे। पास जाकर देखा तो वह नवजात का शव था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। लोगों ने तुरंत कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी। मासूम का लहूलुहान शव देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई। कई लोगों की आंखों से आंसू निकल आए। एक महिला बोली हे भगवान, इस मासूम का क्या कसूर था। 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चे को जन्म के बाद जिंदा फेंका गया या मौत के बाद शव को नाली में छोड़ा गया। घटना क्षेत्र के आसपास कई हॉस्पिटल भी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें