आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ भयानक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ये हादसा खंदौली थाना क्षेत्र में 161-किलोमीटर पर हुआ। कैंटर और ट्रक के बीच भिड़ंत हुई, जिसके बाद कार सवार हादसा देख रुक गए। इसी दौरान एक और तेज रफ्तार कार ने इनको रौंद दिया। हादसे में घायल एक युवक की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।