फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक हादसा...आंबेडकर पुल से ऐसे फिसल गए तीन दोस्त, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

Fri, 20 Jun 2025 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे तीन दोस्त आंबेडकर पुल से नीचे गिर गए। तीनों को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए एसएन ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
आंबेडक पुल से गिरे तीन दोस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया।  जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे तीन दोस्त आंबेडकर पुल से नीचे गिर गए। साथ में चल रहे अन्य दोस्तों ने इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मची मच गया। 
विज्ञापन

छत्ता थाना क्षेत्र के भैरव बाजार निवासी साहिल 12 वीं के छात्र हैं। बृहस्पतिवार को साहिल का जन्मदिन था। शाम 7:00 बजे बाइक से मोहल्ले की रहने वाले दोस्त राज और रोहित के अलावा अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने बाईकों से रामबाग गए हुए थे। वापस लौट कर घर आते समय साहिल राज और रोहित एक ही बाइक पर आ रहे थे।
विज्ञापन

रात करीब 12:00 बजे अंबेडकर पुल पर टर्न लेते समय बाइक डिसबैलेंस हो गई। तीनों एक साथ फूल से नीचे सड़क पर आ गिरे। दोस्तों में चीख पुकार मच गई। नीचे पहुंच कर दोस्तों ने पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया। रोहित को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। साहिल की हालत गंभीर बनी हुई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें