मैनपुरी। घिरोर क्षेत्र के गांव फाजिलपुर में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों ने बैठक की। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडागर्दी और दलितों का शोषण चरम पर है।
महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। सत्ता के लोभ में भाजपा ने हमेशा से ही देश में फूट डालने की कोशिश की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव जातिवाद और धर्म से ऊपर उठकर जनता के हित की बात की है।
पूर्व प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। 100 दिन के भीतर जनपद में कांग्रेस का संगठन खड़ा होगा।
बैठक में अनुपम सिंह शाक्य, डॉ़ नवीन शर्मा, पंकज कुमार, विनोद यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान सलीम मिस्त्री, प्रवीण कुमार, राघवेंद्र, सूरज सिंह, फौरन सिंह, रामौतार सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन फरीद अली ने किया।