फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लापरवाही पर 35 आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका

Thu, 26 Jun 2025 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों की ई-केवाइसी और फेस कैप्चर की समीक्षा की। समीक्षा में कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने कहा कि 1 जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्रों से चेहरा मिलान होने के बाद ही पोषाहार का वितरण किया जाएगा। प्रतिदिन कम से कम दो हजार लाभार्थियों की ई-केवाईसी की जाए ताकि समय से कार्य पूरा हो सके। समीक्षा के दौरान 35 आंगनबाड़ी ऐसी पाई गई जिनका कार्य या तो काफी कम था या फिर कार्य अभी तक शुरू नहीं किया। इस स्थिति पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं केे मानदेय रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिए कि वह लापरवाही बरतने वाली कार्यकर्ताओं की पत्रावली प्रस्तुत करने को निर्देशित किया ताकि उनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्य की प्रतिदिन प्रगति करे। जो कार्यकर्ता कार्य में रुचि नहीं दिखा रहीं उनकी सूची तैयार की जाए ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें