आगरा। कुबेरपुर स्थित कैप्टन अनेक सिंह ग्राउंड पर मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के 21 खिलाड़ियों को दस-दस हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही लकी ड्रॉ के माध्यम से पांच खिलाड़ियों को पूर्ण क्रिकेट किट बैग प्रदान किए गए।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य जिले की क्रिकेट प्रतिभा को बढ़ाकर प्रोत्साहन देना है। उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि और अधिक बढ़ाई जाएगी ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और वे प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर आगरा का नाम रोशन करें।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, डीआईजी शैलेश पांडेय और डीसीपी सैयद अली अब्बास मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला और डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा पूरन डाबर, गोपाल गुप्ता, राजीव वासन, नरेश जैन, विजय भार्गव, डॉ. रंजना बंसल, लोकेंद्र चाहर, नेम सिंह जुरैल, हेमलता काला, केके. शर्मा, पूनम यादव, एकता बिष्ट की भी मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन सर्वेश भटनागर और अनीश राजपूत ने और धन्यवाद ज्ञापन राजेश सहगल ने किया।
पुरस्कृत खिलाड़ियों के नाम -
वंशिका रघुवंशी
दियांशी राघव
श्रेया यादव
श्वेता सिंह
माधवी सोलंकी
अंशिका चौधरी
पूजा राजपूत
विनीता बघेल
रमा कुशवाह
आर्यन वर्मा
संध्या सिंघल
आदित्य यादव
आदित्य रावत
लितेश चाहर
विपिन सक्सेना
आदित्य पांडेय
नितिन गोला
गोपाल चाहर
शिवम अग्रवाल
दीपक राजपूत
मयंक तिवारी