फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनकः निगेटिव मिले 16 लोग 14 दिन बाद फिर हुए संक्रमित, घर में थे क्वारंटीन

Mon, 04 May 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजनगरी में कोरोना की जांच में 16 लोग ऐसे मिले हैं जिनकी पहले रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन 14 दिन बाद संक्रमित मिले। डॉक्टरों का कहना है कि खतरा सिर्फ 14 दिन का नहीं है। क्वारंटीन सेंटर से घर पहुंचने के बाद 14 दिन और क्वारंटीन में रहना जरूरी इसीलिए किया गया है क्योंकि 28 दिनों तक तक संक्रमण की आशंका रहती है।
विज्ञापन


एसीएमओ व पूर्व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि जिन लोगों में सर्दी, खांसी, बुखार व अन्य कारणों से संक्रमण की पुष्टि होती है, उन्हें आईसोलेशन में रखा जाता है। जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं मिलते, उन्हें 28 दिन के लिए 14-14 दिन दो फेज में क्वारंटीन रहना पड़ता है।

पहले 14 दिन के एक्टिव फेज में कई लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है, दूसरे 14 दिन के होम क्वारंटीन पेसिव फेज में वह पॉजिटिव हो गए हैं। पोलियो जैसे वायरस पर काम कर चुके डॉ. कुमार ने बताया कि जिस दिन केस पॉजिटिव आया, उस दिन से फिर उसका 28 दिन इन्युबेशन पीरियड शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सतीश वर्मा ने कहा, शुरू में वायरल लोड कम होने के कारण रिपोर्ट नेगेटिव आती है। 14 दिन बाद इनमें वायरल लोड बढ़ जाता है। तब केस निगेटिव से पॉजिटिव में बदलता है। इसके लिए हम नियमित समय अंतराल पर सैंपलिंग कर उन्हें सर्विलांस पर रखते हैं।

लक्षण प्रकट होने का समय (इन्क्यूबेशन) बढ़ रहा है।14 दिन एक्टिव फेस पूरा करने के बाद अगले 14 दिन के पेसिव फेज में गए 16 केस अब तक पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना संक्रमण का इन्क्यूबेशन पीरियड 14 से 28 दिन है।

होम क्वारंटीन में हुए पॉजिटिव
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि अभी 42 हॉटस्पॉट हैं। इनमें 14 हजार से अधिक लोग होम क्वारंटीन हैं। जहां होम क्वारंटीन में केस पॉजिटिव आए हैं, वहां मोबाइल लैब से सैंपलिंग कराई जा रही है। 28 दिन का इन्क्यूबेशन पीरियड है। निगेटिव के बाद पॉजिटिव मिले लोग होम क्वारंटीन में थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें