फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में होमगार्ड्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली/बरहन। क्षेत्र के नगला ताल निवासी होमगार्ड रामपाल (52) की मंगलवार को खंदौली क्षेत्र में वैन की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक होमगार्ड रामपाल आगरा में ट्रैफिक ड्यूटी करने के लिए बाइक से जा रहे थे। खंदौली क्षेत्र आगरा-जलेसर मार्ग पर रमण बिहारी कोल्ड स्टोरेज के पास वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेकाबू हुई वैन पलटकर खाई में जा गिरी। इस दौरान वैन चालकर कूदकर भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

वहीं हादसे के बाद पुलिस के देरी से पहुंचने पर मौजूद लोगों की कहासुनी हुई। लोगों का आरोप है कि हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई थी, लेकिन करीब आधा घंटे बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना पर मंडलीय कमांडेंट एके मिश्रा ने पहुंचे और परिजन से मिलकर संवेदना जताई। पीड़ित परिवार को सहायता राशि भी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें