फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 28 केंद्रों पर 75 हजार अभ्यर्थी देंगे इम्तिहान, भीड़ प्रबंधन के लिए किए गए खात इंतजाम

Sat, 25 Apr 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में आज से होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है, जो तीन दिन तक 28 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। 75 हजार अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए 916 पुलिसकर्मी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।
विज्ञापन
होमगार्ड भर्ती परीक्षा से पहले शुक्रवार को केंद्र का निरीक्षण करते जिला अधिकारी और अपर पुलिस आयुक्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा आज से तीन दिन होगी। हर दिन 2-2 पालियों में अभ्यर्थी आएंगे। कुल 75 हजार अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। रेलवे और बस स्टेशनों पर भीड़ को देखते हुए पुलिस लगाई गई है। ड्रोन कैमरों से भी सेंटर पर निगरानी होगी। कंट्रोल रूम से हर परीक्षा केंद्र को अधिकारी लाइव देखेंगे।
विज्ञापन

 

परीक्षा के मुख्य नोडल अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 480 अभ्यर्थियों वाले केंद्रों की संख्या 20 है। 384 वाले 7 और 240 अभ्यर्थियों की संख्या वाला केंद्र 1 ही है। एक पाली में 12528 अभ्यर्थी आएंगे। इस हिसाब से प्रत्येक दिन 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी आने का अनुमान है। उनके साथ परिजन भी आ सकते हैं। भीड़ को देखते हुए केंद्रों के बाहर पुलिस के इंतजाम किए गए हैं।

आगरा कॉलेज पर अभ्यर्थियों की अधिक संख्या रहेगी। एमजी रोड पर कॉलेज होने के कारण अभ्यर्थियों की भीड़ से जाम लग सकता है। इस कारण यातायात पुलिस को लगाया गया है। बस और रेलवे स्टेशन पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, उसको देखते हुए भी इंतजाम किए गए हैं। कुल 916 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। हर केंद्र पर 1 सेक्टर और 1 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी।

 
विज्ञापन

यह है आंकड़ा
प्रत्येक पाली में अभ्यर्थियों की संख्या - 12,528

कुल - 75,168
पुलिस बल - 916

निरीक्षक - 82
उप निरीक्षक - 221

मुख्य आरक्षी - 168
आरक्षी - 220

महिला आरक्षी - 109
एलआईयू कर्मी - 28

प्रथम पाली - सुबह 10 से 12 बजे तक
द्वितीय पाली - दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें