फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होमगार्ड की उपचार के दौरान मौत

Tue, 14 Oct 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव थरा चीतरा के होमगार्ड को बाइक से ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। होमगार्ड के बेटे ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृतक के बेटे सुबोध ने बताया कि पिता भरत सिंह होमगार्ड विभाग में तैनात थे। वह 24 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे बाइक से अमांपुर थाने ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान सहावर-अमांपुर मार्ग पर चीतरा पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। उन्हें कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया था। 20 दिन तक इलाज के बाद सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को घर लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें