फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ‘पहले हो आवश्यक निर्माण, तब होगा हाइवे पर कार्य’

Tue, 14 Oct 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। नगर से गुजर रहे हाईवे में अनियमितताएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हाईवे चौड़ीकरण में कई मांगों को पूरी न करने पर मंगलवार को सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया ने हाईवे के अधिकारियों के साथ तहसील में पहुंचकर एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों से वार्ता की। विधायक ने आवश्यक निर्माण कार्य न होने तक हाईवे पर कोई कार्य न होने देने की चेतावनी दी है। विधायक ब्रजेश कठेरिया ने निर्माण के दौरान उखाड़े गए हैंड पंपों को लगाने में मानक और गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा। छूटे हुए हैंड पंप और वाटर कूलर को लगवाने को कहा। नालों की पैमाइश, अवशेष नालों का निर्माण कराएं और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। चौड़ीकरण के दौरान हटाएं गए 113 स्ट्रीट तार नगर पंचायत को हैंडओवर करें। विधायक ने कहा कि जब तक ये कार्य पूर्ण नहीं होंगे हाईवे पर कोई कार्य नहीं होने देंगे। हाईवे अधिकारियों ने जल्द ही सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम गोपाल शर्मा, तहसीलदार घासीराम, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव, सपा नगर अध्यक्ष मुकुल यादव, हाइवे प्राधिकरण से विश्वास मिश्रा, उपेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें