फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा हादसा: होमगार्ड और तीन युवाओं ने बचाईं पांच जिंदगियां, डूबता देख पहुंचे; रस्सी से खींचकर निकाला बाहर

Sun, 07 Jul 2024 10:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में लोगों के पानी भरे गड्ढे में डूबता देख होमगार्ड और तीन युवाओं ने पांच लोगों की जान बचाई। डूबता देख भागकर पहुंचे और रस्सी से खींचकर बाहर निकाला। 
विज्ञापन
बच्चों की तलाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास पानी भरे गड्ढे में नहाते समय 8 बच्चियों को डूबते देख तैनात होमगार्ड मुकेश कुमार और क्रिकेट खेल रहे विष्णु, पंकज व जितेंद्र दौड़कर पहुंचे। होमगार्ड रस्सी लेकर आया। सभी ने मिलकर चार बच्चियों और एक महिला को बचा लिया लेकिन चार बच्चों को नहीं बचा सके। महिला बच्चों को डूबता देख बचाने के लिए पानी में कूद पड़ी थी।

दो सगी बहनों की मौत, मां बेहाल

कानपुर से अपने परिवार के साथ आई तीन बहनें हिना, नेहा और अनुराधा पानी में नहाते समय गड्ढे में डूब गईं। हिना को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया, लेकिन नेहा व अनुराधा की मौत हो गई। दो बेटियों की मौत से मां रीना, पिता अजय बेहाल दिखे।

दादी की लाडली थी खुशी

हादसे में नन्हीं खुशी भी नहीं रही। उसकी दादी गुड्डी देवी दहाड़ मारकर रोने लगीं। दादी ने बताया कि खुशी की मां बचपन में ही दुनिया छोड़ गई थी। छह माह की थी खुशी, तब से मैंने उसे पाला था।

केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल और विधायक ने दी सांत्वना

खंदौली में हादसे की सूचना पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। शासन से मुआवजे का आश्वासन दिया। राज्यमंत्री ने बाद में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतकों के परिजन को कानपुर देहात और औरैया भिजवाने का इंतजाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें