फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश- होमगार्ड ने जहर खाकर किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। परिजनों से नाराज किशोरी ने गांव में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी घर से शौच का बहाना करके शनिवार की शाम को निकली थी, इसके बाद वापस नहीं आई।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर के गांव महाराजपुर के जंगल में रविवार सुबह पेड़ पर एक किशोरी का शव देखा तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद शव की पहचान थाना जैथरा के गांव नगला रामपुर उर्फ गुजरई निवासी सतीश चंद्र की 16 वर्षीय बेटी शिवानी के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि घर में कहासुनी होने पर किशोरी शनिवार की शाम छह बजे शौच का बहाना करके निकल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। किशोरी कक्षा नौवीं तक पढ़ाई कर चुकी थी लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण आगे पढ़ नहीं सकी थी।
विज्ञापन

गृह क्लेश के तंग होमगार्ड ने की जान देने की कोशिश
कासगंज। कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। होमगार्ड को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है।
गांव हनोता निवासी रमेश होमगार्ड है। वह कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पर तैनात है। रविवार सुबह होमगार्ड ने अपने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर होने के कारण अलीगढ़ रेफर कर दिया। होमगार्ड की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का कारण गृह क्लेश बताया गया है। बताया जाता है कि कई दिन से होमगार्ड के घर में क्लेश थी। जिससे वह परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें