फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पाम संडे से पवित्र सप्ताह शुरू, गिरजाघरों में गूंजी प्रार्थना; खजूर की डालियों संग निकले श्रद्धालु

Mon, 30 Mar 2026 12:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा मसीह समाज कमेटी की ओर से निष्कलंक गर्भागमन गिरजाघर वजीरपुरा मार्ग से भव्य जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। फादर राजन दास, फादर मिरांडा और फादर शाजी की गायक मंडली ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
गिरजाघरों में हुईं प्राथनाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईसाई पंचांग के अनुसार सबसे पवित्र सप्ताह की शुरुआत रविवार को खजूर इतवार (पाम संडे) के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। इस अवसर पर विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं, आराधना कार्यक्रम और जुलूस आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन


प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में विजयी प्रवेश की स्मृति में खजूर इतवार (पाम संडे) पर आगरा मसीह समाज कमेटी की ओर से रविवार को निष्कलंक गर्भागमन गिरजाघर वजीरपुरा मार्ग से भव्य जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। फादर राजन दास, फादर मिरांडा और फादर शाजी की गायक मंडली ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

प्रार्थना सभा में महाधर्माध्यक्ष आर्च बिशप डॉ. राफी मंजलि ने कहा कि यह पर्व प्रेम, विनम्रता और समर्पण का संदेश देता है। रेवरेन्ड अनिल बी लाल ने विशेष प्रार्थना कर देश में सुख-शांति और भाईचारे की कामना की। इसके बाद निष्कलंक गर्भगमन गिरजाघर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में श्रद्धालु खजूर की डालियां लेकर प्रभु यीशु की स्तुति गान करते हुए शामिल हुए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

प्रतापपुरा स्थित सेंट मेरी चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभा हुई। फादर जॉन ने बाइबल पाठ किया। इस अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ डाबरे, फादर संतोष डीसा, फादर अजय और फादर विंसेंट ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने बताया कि पाम संडे के साथ पवित्र सप्ताह की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन ईस्टर पर्व पर प्रभु यीशु के पुनरुत्थान के उत्सव के साथ होगा। इस मौके पर प्रो. एसपी सिंह, डॉ. अमित नेल्सन सिंह, डॉ. हणोक मैसी, अलेक्जेंडर इमैनुएल, डॉ. नवीन पुशोंग, लॉरेंस मसीह आदि मौजूद रहे।

होसन्ना-होसन्ना’ के जयघोष से गूंजे चर्च
मसीही समाज के सबसे पवित्र सप्ताह के शुभारंभ पर सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, कलेक्ट्रेट और हैवलॉक मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। सुबह से ही श्रद्धालु हाथों में खजूर की डालियां थामे होसन्ना-होसन्ना के जयघोष के साथ प्रार्थना सभा में शामिल हुए। समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और शांति व प्रेम का संदेश दिया।

सेंट्रल चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में पंकज इंद्रजीत आर्य ने कहा कि खजूर रविवार हमें विनम्रता, सेवा और प्रेम का संदेश देता है। वहीं हैवलॉक मैथोडिस्ट चर्च में पादरी अर्पण जैकब के नेतृत्व में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान बिशप न्यूटन परमार ने युवाओं को पवित्र भोज कराया। इस मौके पर पादरी अर्पण जैकब, मीडिया प्रभारी राकेश जैकब सहित मसीही समाज के लोग मौजूद रहे।

http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें