रैपूरा भदौरिया में समय से पहले होलिका में आग, ग्रामीणों में आक्रोश
पिनाहट। क्षेत्र के गांव रैपुरा भदौरिया गांव में सोमवार दोपहर होलिका दहन से पूर्व किसी ने उसमें आग लगा दी। इससे लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोगों ने होली पूजन के बाद निर्धारित स्थान पर होलिका दहन के लिए लकड़ी और उपले एकत्र किए थे। समय से पहले ही उसमें आग लग गई। लपटें उठती देख जुटे गांववालों ने पानी डालकर आग बुझाई। ग्रामीणों ने किसी अराजक तत्व की शरारत बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पूजन की अगरबत्ती से भी आग लगना संभव है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।