बाह। शराब के नशे में एक बाइक सवार सोमवार को खेत की बाड़ में घुसकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। टेडी बगिया आगरा निवासी राजेश जरार से पार्वतीपुरा जा रहा था। जरार में खाना खाने के बाद वह नशे में था। बाग का पुरा गांव के मोड़ पर उसकी बाइक लहराई। वह फसल सुरक्षा के लिए लगाई कटीले तारों की बाड़ में जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे निकालकर बाह सीएचसी पहुंचाया।