फतेहपुर सीकरी। उंदेरा नहर के समीप सोमवार की दोपहर गन्ने की पिराई करने वाली मशीन लगी ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक खेरागढ़ थाना क्षेत्र के पहा़ड़ी गांव निवासी आकाश पत्नी सपना और बेटी हिमानी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। उंदेरा नहर के पास हादसा होने से तीनों घायल हो गए। हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख सभी घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया।