होली पर शांति व्यवस्था में किसी तरह का खलल न पड़े, उसके लिए पुलिस अलर्ट पर है। शहर से लेकर देहात तक में सुरक्षा का प्लान बना है। होलिका दहन के दौरान पुलिस तैनात रही। सड़कों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। पुलिस 45 स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की।
सोमवार को होलिका दहन किया गया। मंगलवार को होली खेलना शुरू हो गया। होली को देखते हुए पुलिस अधिकारी पिछले कई दिन से तैयारी में लगे थे। थाना स्तर से लेकर पुलिस लाइन में पीस कमेटी की बैठकें की गईं। लोगों से सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
इस बार 3050 स्थानों पर होलिका दहन किया गया है। जिन स्थानों पर होलिका दहन हुए, वहां पर आयोजकों के पांच और क्षेत्र के पांच लोगों की कमेटी बनाई गई। शांतिपूर्वक होलिका दहन कराने की जिम्मेदारी कमेटी के लोगों को दी गई। ग्रामीण क्षेत्र में चौकीदार, होमगार्ड के साथ सिपाही तैनात रहें। शहर में मोबाइल टीमें हैं। जो जगह-जगह घूमकर होलिका दहन को देखती रहीं।