फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागुन मास रंगीला आया....

Sun, 12 Mar 2017 11:56 PM IST
फागुन मास रंगीला आया....
विज्ञापन
फागुन मास रंगीला आया.... - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दयालबाग में सोमवार को होली खेलने के लिए देशभर से करीब 8000 सत्संगी एकत्रित हुए हैं। सुबह 6:30 बजे प्रेम नगर के खेतों में भक्ति संगीत और होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 20 हजार लोगों की भीड़ पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन

होली पर्व की राधास्वामी पंथ में विशेष महत्ता है। इस वर्ष दयालबाग की स्थापना और यहां शिक्षा के सौ वर्ष पूरे हुए हैं। इसलिए वसंत की तरह होली का उत्सव भी यादगार तरीके से मनाया जाएगा। दयालबाग में रविवार को भी होली का उत्सव मनाया गया। इसमें ‘फागुन मास रंगीला आया, घर-घर बाजे गाजे लाया और मेरे सतगुरु आप खिलाए रहे, मैं कैसे न खेलूं री होरी’ गीत गाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सत्संगी शामिल हुए। गुरु चरणों की सेवा, आरती, भजन में हिस्सा लिया। 
दयालबाग के मीडिया प्रभारी एसके नैयर के मुताबिक सोमवार को गुरु महाराज के सानिध्य में होली उत्सव मनाया जाएगा। अल सुबह से सत्संगी खेतों पर होली खेलने के लिए जुटने शुरू हो जाएंगे।    
विज्ञापन


हुड़दंग किया तो हवालात में मनेगी होली
आगरा। होली का त्योहार सादगी से मनाएं। सड़कों पर तेज रफ्तार बाइक चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस न सिर्फ चालान काटेगी, बल्कि हुड़दंग करने पर हवालात में बंद कर देगी। जिले में पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री और पीएसी को लगाया गया है।
बता दें, होली पर हर साल कहीं न कहीं झगड़े होते हैं। मगर, इस बार चुनाव परिणामों के बाद होली ने पुलिस अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। इस कारण प्रत्येक थाने की पुलिस को अलर्ट किया गया है। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि शहर और देहात के इलाकों में चार कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स और दो कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। 600 होमगार्ड और 200 रिक्रूट भी अतिरिक्त ड्यूटी में लगाए गए हैं। प्रत्येक थाना में दो-दो अतिरिक्त मोबाइल चलाई जाएंगी। यूपी-100 की गाड़ियों को गश्त पर रखा गया है। पुलिसकर्मी जगह-जगह भ्रमण करते रहेंगे। किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। सबसे ज्यादा फोर्स देहात के इलाकों में सक्रिय रहेगी। होली पर शांति व्यवस्था खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बैरियर लगाकर चेकिंग भी की जाएगी। 

आज ड्यूटी पर रहेगी ट्रैफिक पुलिस 
होली के अवसर पर जिले में जाम की समस्या न हो, उसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई हैैं। पुलिस तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करेगी। टीएसआई के पास ब्रिथ एनालाइजर भी रहेंगे, जिससे शराब पीकर वाहन चलाने वालों को चेक किया जाएगा। वहीं हाईवे पर भी पुलिस तैनात रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें