आगरा। छत्ता थाना क्षेत्र की एक युवती को गरीब नगर का युवक बहलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित परिजन ने सोमवार को डीसीपी सिटी से थाने की भूमिका की शिकायत की। परिजन ने धर्मांतरण करने और किसी गैंग को बेच देने का भी आरोप लगाया है।
युवती के भाई ने बताया कि 18 फरवरी की दोपहर वह चांदी कारखाने पर गए थे। करीब 2 बजे गरीब नगर का कासिम मोहल्ले में आया और उनकी बहन को साथ ले गया। उन्होंने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस तीन दिन तक टालती रही। 21 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की लेकिन तलाश करने का कोई प्रयास नहीं किया। तब डीसीपी सय्यद अली अब्बास से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। डीसीपी के आदेश पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखनी शुरू की है।