बास्केटबॉल मैच में भाग लेते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा में आयोजित संजीव तोमर मेमोरियल अंतर विद्यालय बास्केटबाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को बालक एवं बालिका वर्ग मेंसेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में होली पब्लिक और गायत्री पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में सेंट पैट्रिक्स व डीपीएस की टीमें विजयी रहीं।
बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में सेंट पैटिक्स ने सेंट एंथनीज को 22-19 से, दूसरे सेमीफाइनल में डीपीएस ने सेंट कॉनरेड्स की टीम को 29-06 अंकों के अंतर से पराजित किया। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में होली पब्लिक स्कूल ने सेंट एंड्रूज को 34-19 अंकों से, दूसरे सेमीफाइनल में गायत्री पब्लिक स्कूल ने सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज को 44-42 अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
निर्णायकों में सचिन दत्त जोशी, हरेंद्र प्रताप शर्मा, आशीष वर्मा, संतोष यादव, हरी सिंह यादव, रीनेश मित्तल, शैलेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह आदि रहे। प्रतियोगिता के दौरान संयोजक स्कूल के निदेशक शम्मी तोमर, प्रधानाचार्या नम्रता अग्रवाल की मौजूदगी रही। संचालन नमन सिंह ने किया।