फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी स्टेट स्टूडेंट खो-खो चैंपियनशिप में होली लाइट पब्लिक स्कूल का दबदबा

Tue, 02 Oct 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
खो-खो खेलते स्कूली छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में स्टूडेंट्स ओलंपिक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से चौथी उत्तर प्रदेश स्टेट स्टूडेंट ओलंपिक खो-खो चैंपियनशिप का शुभारंभ होली लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। चैंपियनशिप का उद्घाटन स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव तिवारी और प्रदेश सचिव दिव्यांशु गर्ग ने किया। 
विज्ञापन


चैंपियनशिप में यूपी की 22 स्कूली टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता तीन अक्तूबर तक चलेगी। सोमवार को अंडर-12 बालक वर्ग में होली लाइट पब्लिक स्कूल ने एसएस पब्लिक स्कूल को 5-0 से हरा दिया। दूसरे मैच में एसपी इंटरनेशनल एकेडमी ने जॉसफ पब्लिक स्कूल को 7-4 से हराया। अंडर-14 बालक वर्ग में एसपी इंटरनेशनल एकेडमी ने लकी पब्लिक स्कूल को 6-0 से हराया। 

इस वर्ग में दूसरा मैच में होली लाइट पब्लिक स्कूल और इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। इस मैच में होली लाइट पब्लिक स्कूल 4-1 से विजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग के लकी पब्लिक स्कूल ने एसएस पब्लिक स्कूल को 5-3 से विजेता रहा। मैच के दौरान होली लाइट पब्लिक स्कूल के निदेशक रवि नारंग, प्रधानाचार्य विनोद शर्मा, विकास यादव, सीडी जेडली आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें