फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर खूब उड़ा अबीर गुलाल, लोगों ने जमकर खेली होली

विज्ञापन
11एमएनपी-12-शहर में होली खेलते बच्चे - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। होली का त्योहार जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों से जिला सराबोर नजर आया। हर तरफ अबीर उड़ता दिखा। लोगों ने सामूहिक रूप से आखत डाले और मतभेद भुलाकर त्योहार मनाया।
विज्ञापन

होली पर सुबह से ही लोग उत्साहित नजर आए। हर तरफ लोगों को मस्ती करते देखा गया। मंगलवार की सुबह लोगों ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर सामूहिक रूप से आखत डाले। इसके बाद रंग खेलना शुरू किया। गांव-गांव हुरियारों की टोलियां निकलीं। देर शाम तक हर तरफ रंग बरसता रहा। होली पर सबसे अधिक उत्साह बच्चों में दिखाई दिया। बच्चे अपने साथियों के साथ पिचकारी से एक-दूसरे पर रंग फेंकते हुए देखे गए। होली में लोगों के चेहरे इस प्रकार से रंगे गए थे कि होली खेलने वाले लोगों को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। कई स्थानों पर मंगलवार की शाम तो कहीं बुधवार की शाम लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर होली की शुभकामनाएं दीं। छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। हर उम्र के लोग मस्ती करते देखे गए।
युवाओं ने साथियों को लगाया रंग
होली पर युवाओं की टोली हुड़दंग करती नजर आई। अपने साथियों के साथ जमकर युवाओं ने जमकर होली खेली। गुलाल व अबीर के साथ रंग और स्प्रे से भी होली खेली गई।
जमकर लगाए ठुमके
होली पर जगह-जगह सामूहिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लोगों ने डीजे और स्पीकर लगाकर होली के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। युवाओं के साथ ही बुजुर्ग व महिलाएं भी थिरकती नजर आईं।
विज्ञापन

जेल में परिजनों से मिलने पहुंचीं महिलाएं
होली के त्योहार पर भी जिला जेल में महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। जेल प्रशासन ने कड़ी निगरानी के बीच होली के पकवानों के साथ महिलाओं को उनके संबंधियों से मिलने दिया। जेल पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक भीड़ देखी गई।
सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहा तैनात
होली के त्योहार पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। शहर के प्रत्येक चौराहे और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसबल तैनात रहा। शहर में शांतिपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाया गया।
..........
होली मिलन समारोह
कुरावली। होलिका दहन के बाद मंगलवार को मोहल्ला कानूनगोयान में पूर्व चेयरमैन अभिलाख सिंह राठौर के आवास पर होली मिलन समारोह हुआ। लोकगीत और होली गीत गायन भी हुआ। त्रिपुरारी शरण राठौर, ब्रजमोहन राठौर, युगल राठौर, रिंका सैनी, सोनू सैनी, बाबा गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, लल्लन खां मौजूद रहे।
........
फोटो-
डीएम थिरके तो सीडीओ ने उड़ाया गुलाल
- जिलाधिकारी आवास पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने मनाई होली
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। डीएम आवास पर मंगलवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जमकर होली खेली। जैसे ही होली के गीत शुरू हुए तो जिलाधिकारी भी अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाए। उनके साथ उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत पांडेय, एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार और एसडीएम किशनी रामसकल मौर्य भी जमकर झूमे। मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने सभी पर अबीर-गुलाल उड़ाया। कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने भी जमकर होली खेली। नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा, वरिष्ठ सहायक अनुज चक, रोहित दुबे, वीरेश पाठक, अमित दुबे आदि मौजूद रहे। बुधवार को डीएम आवास पर होली मिलन समारोह हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली और पुलिस लाइन में भी हुई होली
बुधवार को कोतवाली और पुलिस लाइन में भी पुलिसकर्मियों ने होली खेली। एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें