फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मैं खेलूंगी...जा सांवरिया के संग

Thu, 24 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्रीय ‌‌हिंदी संस्‍थ्‍ाान - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
होली मैं खेलूंगी...जा सांवरिया के संग... गीत पर केंद्रीय हिंदी संस्थान में छात्र-छात्राएं जमकर नाचे। बुधवार को होली महोत्सव के आयोजन में उड़ीसा, मिजोरम, अरुणाचल, सिक्किम के विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रदेश के लोकनृत्य भी प्रस्तुत किए। झूमर और बंबू डांस ने सभी का मन मोह लिया। चंदन लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। संचालन डा. ज्योत्सना रघुवंशी ने किया। प्रो. बीना शर्मा, प्रो. मीरा सरीन, ज्योति खंडेलवाल, प्रीति, डा. राजवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

नहीं हुई होली, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
कथित बीफ प्रकरण से टेंशन में आए विद्यार्थियों ने होली नहीं मनाई। कार्यक्रम जरूर हुआ। इसमें भी विदेशी छात्र-छात्राएं शामिल नहीं हुए। अधिकारी भी महोत्सव से दूर रहे। लोकनृत्य और संगीत देखने जरूर विदेशी छात्राएं पहुंच गईं। बताया गया कि प्रकरण के चलते काफी विद्यार्थी छुट्टी पर चले गए हैं।
बहुत खूबसूरत है ये त्योहार
रूस की एलिना कार्यक्रम देखने पहुंचीं। उन्होंने भी अपने साथी को चंदन लगाया। बोलीं, रंगों का ये त्योहार बेहद खूबसूरत है। मंगोलिया की बैत्तससेज रंगों को लेकर थोड़ी सहम हुई थीं। जैसे ही उनके माथे पर तिलक लगाया, वह भी होली के रंग में रंग गईं। अफ्रीका के अली ने होली के गीतों का भरपूर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

निदेशक ने जांच कमेटी को किया तलब
केंद्रीय हिंदी संस्थान में कथित बीफ प्रकरण में निदेशक ने जांच कमेटी को तलब किया। कमेटी के सदस्यों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक हुई। इसमें घटना और मीडिया में प्रकाशित खबरों को लेकर चर्चा चली। इस बाबत रिपोर्ट केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया को भी पत्र लिखा है।
तो क्या हास्टल में तोड़फोड़ भी हुई
- बताया जाता है कि सोशल मीडिया में जारी की गई कथित बीफ पार्टी वाले दिन आरोपी छात्रों ने हास्टल में तोड़फोड़ भी की है। फर्नीचर और इलेक्ट्रानिक सामान को भी नुकसान पहुंचाया है। इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें