फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होली की छुट्टियां खत्म, रोडवेज बस स्टैंड पर रही यात्रियों की भीड़

Sun, 16 Mar 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मैनपुरी बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। होली के त्योहार की छुट्टियां खत्म होने के बाद रविवार को नौकरीपेशा लोग अपने काम पर लौटने लगे हैं। इसके चलते शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। दिल्ली और आगरा जाने वाली बसों में यात्रियों की सर्वाधिक भीड़ रही। कानपुर और इटावा के लिए यात्रियों का बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


जनपदभर में शुक्रवार को होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। दूर शहरों में नौकरी कर रहे लोग और पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने होली की छुट्टी में अपने घर आकर परिवार के साथ त्योहार मनाया। रविवार को त्योहार की छुट्टियां खत्म होने के बाद लोग अपने काम पर लौटे। विद्यार्थी भी अपने-अपने छात्रावास के लिए रवाना हो गए।

यात्रियों के वापस लौटने के चलते रविवार को शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। दिल्ली और आगरा मार्ग पर चलने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ रही। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर पहले ही तैयारियां की थी।
विज्ञापन




कानपुर-इटावा के लिए करना पड़ा बसों का इंतजार

रविवार को शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। त्योहार मनाकर अपने काम पर लौटने वालों को कानपुर और इटावा मार्ग पर जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ा। मैनपुरी डिपो से कानपुर मार्ग पर 6 बसों का संचालन किया जाता है। जो आम दिनों में तो पर्याप्त है, लेकिन त्योहार के बाद कानपुर मार्ग पर बसों का टोटा होने से यात्रियों को दिक्कतें होती है। ऐसे ही इटावा मार्ग पर डिपो की मात्र 3 बसें संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें