फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाथों में कैंडल लेकर नर्सिंग छात्रों ने ली सेवा व समर्पण की शपथ

विज्ञापन
हाथों में कैंडल लेकर नर्सिंग छात्रों ने ली सेवा व समर्पण की शपथ एवं दीप प्रचलित करते मुख्य अतिथ
विज्ञापन
आगरा। रुनकता स्थित जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में नव शैक्षणिक सत्र के तहत एएनएम, जीएनएम एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में कैंडल ले सेवा, करुणा,ईमानदारी एवं पेशेवर निष्ठा की शपथ ली। मुख्य अतिथि डॉ. मुनिश्वर गुप्ता, रेडियोलॉजिस्ट एवं निदेशक, ईशा डायग्नोस्टिक सेंटर ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का संकल्प है। विशेष अतिथि डॉ. सचिन मल्होत्रा ने क्रिटिकल केयर में नर्स की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कॉलेज के चेयरमैन मुकेश कुमार गुप्ता ने शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। निदेशक आयुष बंसल ने विद्यार्थियों से सेवा भावना के साथ-साथ व्यावसायिक दक्षता विकसित करने का आह्वान किया।प्राचार्य डॉ. कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि यह शपथ विद्यार्थियों को नर्सिंग पेशे में ईमानदारी, निष्ठा एवं मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करने की दिशा प्रदान करती है। मौके पर मुस्कान सारस्वत, शिवम, हिमानी अग्रवाल, भूपेंद्र चौधरी, डॉक्टर चित्रा बागवाला, विपिन चंद आदि उपस्थित रहे।

हाथों में कैंडल लेकर नर्सिंग छात्रों ने ली सेवा व समर्पण की शपथ एवं दीप प्रचलित करते मुख्य अतिथ

हाथों में कैंडल लेकर नर्सिंग छात्रों ने ली सेवा व समर्पण की शपथ एवं दीप प्रचलित करते मुख्य अतिथ

हाथों में कैंडल लेकर नर्सिंग छात्रों ने ली सेवा व समर्पण की शपथ एवं दीप प्रचलित करते मुख्य अतिथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें