फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : आगरा, अलीगढ़ और मेरठ की टीमों ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्टेडियम में चल रही तृतीय स्व. देवी राम अग्रवाल हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को में खेले गए मुकाबलों में आगरा, अलीगढ़ और मेरठ की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। यह प्रतियोगिता महिला और पुरुष दोनों वर्गों में चह रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को पहला मैच पुरुष वर्ग में वैजयंती देवी इंटर कॉलेज बनाम मेरठ के बीच हुआ जिसमें मेरठ ने वैजयंती देवी इंटर कॉलेज को 5-2 से पराजित किया। मेरठ की तरफ से दो गोल अकरम और मयंक ने किए और एक गोल वंश ने किया। वैजयंती देवी इंटर कॉलेज की तरफ से दो गोल कुणाल ने किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं दूसरा मुकाबला महिला वर्ग में अनूपशहर बनाम अलीगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें अलीगढ़ ने अनूप शहर को 8-3 से पराजित किया। अलीगढ़ की टीम की तरफ से पांच गोल किरन ने और तीन गोल बिपाशा ने किया। अनूपशहर की तरफ से दो गोल अर्पिता ने और एक गोल वर्षा ने किया। इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच अनूपशहर की आरती कुमारी रहीं।
विज्ञापन


तीसरा मैच पुरुष वर्ग में इटावा और आगरा के बीच खेला गया जिसमें आगरा टीम ने इटावा को 3-2 से पराजित किया। आगरा की तरफ से एक-एक गोल मो. खलील, मनीष और दिनेश ने किया और इटावा की तरफ से दो गोल अकबर ने किए। मैन ऑफ द मैच इटावा के अभय यादव रहे।

मैच में निर्णायक प्रशांत शुक्ला, अमित सक्सेना, रश्मि कुमारी, मधु कुमारी रहे। इस दौरान मनीष अग्रवाल, पंकज गोयल, तपिश शर्मा, संजय गौतम, वंदना अग्रवाल, गौरव प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप कुमार लवानिया, अविनाश श्रीवास्तव, महेंद्र बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें