आगरा। खेल निदेशालय एवं हॉकी एसोसिएशन की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर हॉकी बालिका प्रतियोगिता 7 से 12 जनवरी तक मेरठ में होनी है। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स 1 जनवरी को सुबह 11 बजे से और मंडलीय चयन 2 जनवरी को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।