फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में संजलि हत्याकांड को लेकर लगे होर्डिंग, लिखा- बेटी बचाओ, भाजपा भगाओ

Tue, 25 Dec 2018 04:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर लगी होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संजलि हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार पर 'होर्डिंग वार' किया गया है। आगरा में जस्टिस फॉर संजलि के होर्डिंग लगाए गए हैं। इनमें सपा नेताओं की तस्वीरें हैं। जस्टिस फॉर संजलि के होर्डिंग पर लिखा है कि बेटी बचाओ, भाजपा भगाओ। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर लगे होंर्डिंग पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा के एमएलसी दिलीप यादव और कार्यकर्ता विकास यादव की तस्वीर है। इसके माध्यम से संजलि हत्याकांड को लेकर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा गया। 

होर्डिंग के बीच में संजलि की तस्वीर है। लिखा है, 'जस्टिस फॉर संजलि। बेटी बचाओ, भाजपा भगाओ। इनकी मानवता सिर्फ राजीनित कारणों से जागती है, नसीरुद्दीन शाह पर तांडव और संजलि की मौत पर मौन।' ऐसे होर्डिंग शहर में कई जगह लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि संजलि हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संजलि को किसी और ने नहीं बल्कि उसके ताऊ के बेटे योगेश ने जिंदा जलाया था। घटना 18 दिसंबर को हुई थी। 19 दिसंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में संजिल की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें