फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सनसनीखेज वारदात: खेत में चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या, चारपाई पर मिली लाश

Thu, 01 Oct 2026 08:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहाबाद के कछपुरा गांव में खेत पर नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर प्रेमवीर की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीण ने चारपाई पर खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव कछपुरा में बुधवार रात खेत पर चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीण ने चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




गांव कछपुरा निवासी प्रेमवीर (35) पुत्र राजवीर सिंह बुधवार शाम खेत पर नीम के पेड़ के नीचे चारपाई डालकर सोए थे। रात में अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनके सिर पर कई वार कर दिए। इससे उनकी मौत हो गई।बृ हस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे गांव का ही लालाराम खेत में पालेज करने वाला पहुंचा। वह शौच के लिए जाते समय प्रेमवीर को आवाज देने लगा। कोई जवाब नहीं मिलने पर पास जाकर देखा तो प्रेमवीर चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें