फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: हिस्ट्रीशीटर ने पिता-पुत्र को घेरकर धारदार हथियार से वार, छतों से बरसाए पत्थर; एफआईआर हुई दर्ज

Wed, 01 Jul 2026 12:16 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

छत्ता क्षेत्र में बेटे की पिटाई की शिकायत करने पहुंचे पिता-पुत्र पर हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने कथित तौर पर धारदार हथियार, ईंट और पथराव से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पथराव का सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने युवक की पिटाई लगा दी। पिता अपने बेटे को लेकर आरोपी के घर पहुंचा तो दोनों को घेर लिया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिजन ने छत से पथराव किया। पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: इस विश्वविद्यालय ने देश को दिए तीन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, बेहद खास है इतिहास; ऐसा रहा 100 साल का सफर


माल का बाजार निवासी मीनू ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8:15 बजे उनका पुत्र आदिल गुदड़ी मसूर खां चौराहे पर सामान लेने गया था। वहां हिस्ट्रीशीटर हरिया यादव के बेटे ने आदिल के साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत करने के लिए मीनू अपने पुत्र के साथ हरिया यादव के घर पहुंचे। वहां हरिया यादव, लक्की यादव, सूर्य यादव और दो अज्ञात लोगों ने दोनों को घेर लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पीटा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर बंपर भर्ती, 12वीं पास को मौका; बिना परीक्षा होगा चयन
विज्ञापन



इस दौरान आराेपियों के परिजन ने मकानों की छत से पथराव भी किया। धारदार हथियार से उनके सिर पर वार किया और बेटे आदिल के सिर पर ईंट मार दी। हमले में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि हरिया यादव, उसके पुत्र, लक्की यादव, सूर्य यादव और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -   UP: 14 कॉलेजों से शुरू हुआ सफर, 1000 तक पहुंचा कारवां; 99 साल में शिक्षा का महाकेंद्र बना आगरा विश्वविद्यालय
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें