फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर जानलेवा हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में मतदान के दिन पथराव कर दहशत फैलाने और पुलिस पर जानलेवा हमला के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन साथी भी पकड़ लिए। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई। बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लालपुर सथिनी स्थित प्राथमिक पाठशाला में बने पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल को शांतिपूर्ण मतदान हो रहा था। तभी वहां महिला प्रत्याशी के पति व हिस्ट्रीशीटर पृथ्वीराज चौहान अपने साथियों के साथ पहुंच गए। मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज व पथराव करने लगा। रोकने पर वहां मौजूद जनता व पुलिस टीम पर पिस्टल से फायरिंग करते हुए दहशत फैलाने लगा। इससे मतदान भी कुछ समय के लिए रुक गया था। पुलिस के समझाने पर मतदाता फिर से मतदान करने पहुंचे।
इस मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस टीम पर हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की थी। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर पृथ्वीराज चौहान को औडेंय मंडल ब्रहृमदेव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मौके से पुलिस ने तीन अन्य साथी सुनील, गुलशन चौहान और राकेश सिंह निवासी लालपुर सथिनी को भी गिरफ्तार किया। हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व एक तमंचा बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेजा गया है।
हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर पृथ्वीराज चौहान पर लूट, चोरी, जानलेवा हमला, अवैध असलहा रखने, धोखाधड़ी सहित करीब 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। वहीं यूपी गुंडा एक्ट के तहत भी पाबंद किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें