फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय अपराधियों की तलाश को बनाई गईं थानावार टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कानपुर के दहशतगर्द विकास की तलाश जिले में भी की जा रही है। पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में 5 लाख के इस इनामी अपराधी के पोस्टर चस्पा करा दिए हैं। साथ ही मुखबिर तंत्र भी सक्रिय कर दिया है। इसके साथ ही थानावार सक्रिय अपराधियों का ब्योरा खंगाला गया है। गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

4 जुलाई को कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। उसके बाद अपराधियों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। जिले में भी सक्रिय अपराधियों का ब्योरा खंगाला गया है। हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर सहित जितने भी अन्य सक्रिय अपराधी हैं पुलिस उनकी गिरफ्तारी करेगी।
थानावार टीमें बना कर प्रतिदिन धरपकड़ अभियान चलाकर थाना प्रभारियों को अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देनी होगी। जो अपराधी लंबे समय से फरार हैं। उनकी तलाश को भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इनामी अपराधियों का अलग से ब्यौरा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन-
- सभी सक्रिय अपराधियों पर अंकुश लगाने की तैयारी कर ली गई है। सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपराधियों की गिरफ्तारी को अभियान चलाएं। कानपुर के इनामी अपराधी के पोस्टर भी चस्पा कराए जा रहे हैं।- आदित्य वर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें