कासगंज। जनपद में पुलिस ने सभी थानों के 73 आरोपियों के अपराध का इतिहास खंगाला है। आरोपियों की सूची तैयार की गई हैं। इन की हिस्ट्रीशीट खोलकर उन पर नजर रखी जाएगी। ताकि ये आरोपी कोई बड़ा अपराध न कर सकें। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए अभियान चलाया है। जिसमें अलग-अलग थानों से आरोपियों के इतिहास को खंगला है। जिनमें लूट, हत्या, चोरी, डकैती, छिनैती, राहजनी, नकबजनी, अपहरण, बलात्कार, चैन स्नेचर, गोकसी एवं अवैध शराब की तस्करी के लिए अपराधों में संलिप्त आरोपियों को चिन्हित किया गया है। जिसमें 73 आरोपियों को हिस्ट्रीशीट कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। हिस्ट्रीशीट आरोपियों में ताहिर, शकील, नाजिम, जलालउद्दीन, इरशाद, सुनील, तौहीद, तौसिफ, नासिर, राहू, किशनवीर, अख्तर, गुड्डू, हरपाल, सुधीर, अंशुल, अशोक, मुन्नालाल, सोमेश, जाहिद, गुलफाम, अकलीम, भूरे, दिलशाद, शीलेंद्र, वीरपाल, नन्हें, गिर्राज किशोर, गोपी चंद्र, शंकरपाल, राहुल, मुस्तकीम, ताहिर, रामवीर, रामविलास, अभिषेक, राशिद, सुरेंद्र, पच्चू, शेखू, इरफान, रिजवान, वीरसहाय, छोटे, रजी अहमद, अनुज, यादवेंद्र, आदिल, मसरूर, उम्मेद, इमरान, हरि सिंह, जुनैद, रोहित, नीतेश, चंद्रवीर, फहीम, साह आलम, सिद्धार्थ, करन, सुमित, परवेज, कल्लू, गंगादयाल, नियाज, इशरार, आरिफ, शदाब, दीपांशू, अंकित, राहुल शामिल हैं। यह आरोपी अलग अलग थानों के हैं।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपियों का इतिहास देखा जा रहा है। हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और इन पर नजर रखी जाएगी। जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।