ऑनलाइन रामलीला में शुक्रवार को लंका दहन लीला दिखाई गई। हनुमान जानकी की खोज में लंका पहुंचते हैं। जानकी अशोक वाटिका में मिलती हैं। हनुमान वाटिका में फल खाते हैं तो राक्षस उन्हें रोकते हैं। जब राक्षस मुकाबला नहीं कर पाते तो मेघनाथ आता है।
मेघनाथ हनुमान को दशानन रावण के सामने ले जाता है। लंकेश हनुमान की पूंछ को आग लगाने का आदेश देते हैं। पूछ में आग लगने पर हनुमान पूरी लंका जला डालते हैं। लीला श्रीराम लीला कमेटी के सहयोग से दिखाई जा रही है।
आज देखिए, समुद्र पर पुल का निर्माण
रामलीला में शनिवार को समुद्र पर पुल के निर्माण की लीला का मंचन दिखाया जाएगा। नल और नील नाम के दो वानर पानी में जो भी चीज फेंकते हैं, वह तैरने लगती है। अन्य वानर पत्थर लाते हैं, नल और नील इन्हें समुद्र में फेंकते हैं। धीरे-धीरे पुल बन जाता है। रामजी की सेना इसी पुल से लंका विजय के लिए जाती है।