फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इस तारीख को निकलेगी उत्तर भारत की एतिहासिक राम बरात, शामिल होंगी 70 झांकियां

Sat, 06 Aug 2022 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में  श्रीराम की बरात निकालनी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार भव्य आयोजन में  70 झांकियां शामिल होंगी। 21 सितंबर को चन्नौमल जी की बारहदारी, मन:कामेश्वर से श्रीराम बरात निकाली जाएगी।
विज्ञापन
राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मेंहदी लगाती महिलाएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम की बरात 21 सितंबर को शाम चार बजे मन:कामेश्वर मंदिर स्थित स्व. लाला चन्नौमल की बारहदरी से शुरू होगी। भक्तों के उल्लास से सराबोर श्रीराम बरात रावतपाड़ा, अग्रसेन मार्ग, सुभाष बाजार, दरेसी, छत्ता बाजार, सेब का बाजार, कसेरट बाजार, रावतपाड़ा पर समाप्त होकर फिर से जनकपुरी जाएगी।  शुक्रवार को बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि रामलीला में शामिल 70 से ज्यादा झांकियां आकर्षण का केंद्र बनेंगी। मंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि दिन ढलने के साथ ही प्रभु श्रीराम को बग्गी पर विराजमान कराने की कोशिश होगी। 

रामलीला महोत्सव

-चन्नौमल जी की बारहदरी में आयोजन

विज्ञापन

-9 सितंबर को शाम 7 बजे से मुकुट पूजन।
-10 सितंबर को शाम 4 बजे से मुकुट की सवारी।
-12 सितंबर को गणेश जी की सवारी। 
-13 सिंतबर को रावण की दुहाई। 
-21 सितंबर को श्रीराम बरात चन्नौमल जी की बारहदरी से निकलेगी।
- 08 अक्तूबर को रामचंद्र जी का राज्याभिषेक।
- 09 अक्टूबर को श्री रामचरित मानस, मास परायण का समापन।

-रामलीला मैदान में आयोजन

-14 सितंबर को नारद मोह और विश्व मोहिनी लीला। 
-15 सितंबर को आकाशवाणी लीला। 
-16 सितंबर को श्री राम जन्म लीला। 
-17 सितंबर को सीता जन्म, ताड़का वध लीला। 
-18 सितंबर को अहिल्या उद्धार एवं पुष्प वाटिका लीला। 
-19 सितंबर को धनुष यज्ञ एवं परशुराम संवाद लीला।
-20 सितंबर को जनकपुरी से निमंत्रण लीला।
-24 सितंबर को कोप भवन लीला। 
-25 सितंबर को श्रीराम वनवास एवं केवट संवाद। 
-26 सितंबर को भरत मिलाप। 
-27 सितंबर को सूर्पणखा, खरदूषण वध लीला।
-28 सितंबर को सीता हरण जटायू मिलन लीला। 
-29 सितंबर को शबरी उपदेश, बाली वध लीला। 
-30 सितंबर को लंका दहन लीला। 
- 01 अक्तूबर को विभीषण शरणगति, अंगद-रावण संवाद।
. 02 अक्तूबर को लक्ष्मण शक्ति लीला।
. 03 अक्तूबर को कुंभकरण वध लीला।
. 04 अक्तूबर को मेघनाथ वध लीला।
. 05 अक्तूबर को रावण वध लीला।
 06 अक्तूबर को विभीषण का राज्याभिषेक।

जनकपुरी, दयालबाग में आयोजन

-22 सितंबर को बढ़हार। 
-23 सितंबर को सीता की विदाई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें