फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंयुवा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पुलिस हिरासत में

विज्ञापन
मथुरा। शाहपुर में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए नेता। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां। गांव शाहपुर में मंदिर और मजार के विवाद को लेकर रविवार को हिंदू युवा वाहिनी (हिंयुवा) दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने गांव पहुंचते ही हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों को एकजुट न होने की हिदायत देते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर में एक स्थान पर गांव के दो पक्ष मंदिर और मजार होने का दावा कर रहे हैं। इसे लेकर पिछले दिनों विवाद भी हुआ था। पुलिस ने इस स्थान पर मरम्मत कराकर विवाद खत्म भी करा दिया था, लेकिन रविवार को एक बार फिर यह विवाद तब सामने आया जब हिंदू युवा वाहिनी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मन मोहन शर्मा और उनके दो साथी गांव पहुंच गए। इसकी सूचना ग्रामीणों को थी, लिहाजा पुलिस-प्रशासन को समय रहते अवगत करा दिया गया था। इसलिए पुलिस गांव में पहले से ही थी।
एसडीएम हनुमान प्रसाद व सीओ छाता जगदीश कालीरमन भी मौके पर पहुंच गए थे। उनके वहां पहुंचते ही मन मोहन शर्मा व उनके साथी अनूप सिंह और संदीप कुमार को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को इकट्ठा न होने और विवाद न करने की हिदायत देकर वहां से हटा दिया। सीओ जगदीश कालीरमन ने बताया कि बाहर से आए लोगों द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने की आशंका थी। लिहाजा पूछताछ के लिए उन्हें थाने लाया गया है। हालांकि गांव में पूर्ण रूप से शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें