अकोला हिंदू सम्मेलन में मौजूद अतिथिगण।
अकोला। श्री घासी बाबा सनातन रक्षा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को अकोला के शास्त्रीजी पैलेस में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य लक्ष्मी नारायण और मुख्य वक्ता भावेंद्र ने सामाजिक समरसता पर बल दिया। समाज से एकता का आह्वान किया। कहा कि हिंदू सम्मेलन भारतीय संस्कृति, वसुधैव कुटुंबकम् की भावनाओं पर आधारित है। समाज को संगठित रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। बबिता, राष्ट्रीय कवि सचिन सारंग ने भी अपने विचार रखे। संचालन सुखवीर सिंह चाहर ने किया। इस मौके पर आकाश, अशोक लवानिया, डॉ. गंभीर सिंह चाहर, ज्योति प्रसाद, सत्य प्रकाश लवानिया, जितेंद्र सिंह उर्फ लाला भैया, सियाराम चाहर, देशराज भगत, अरुण कांत लवानिया और अरविंद चाहर आदि मौजूद रहे।