कासगंज। भारतीय शास्त्रीय नृत्य कत्थक कलाकार हिमांशी द्विवेदी को लखनऊ में सम्मानित करते हुए वल्र्ड पीस ऑफ यूनाईटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी ने मानद उपाधि दी है। हिमांशी पहले भी देश में कई पुरस्कार जीत चुकी है। हिमांशी ने बताया कि शास्त्रीय संगीत में उसकी हमेशा से रुचि रही है। वह शास्त्रीय संगीत के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने उपाधि सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की। हिमांशी के पिता सीबी द्विवेदी, मां रश्मि द्विवेदी ने खुशी जाहिर की है।