फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी ने फिर बुलंदियों पर पहुंचाया कासगंज, मिला नाट्यकला प्रिया पुरस्कार

विज्ञापन
कासगंज की कत्थक नृत्यांगना हिमांशी द्विवेदी गुजरात के राजकोट में नाट्यकला प्रिया पुरस्कार प्र? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कत्थक नृत्यांगना हिमांशी द्विवेदी ने एक बार फिर शहर का नाम बुलंदियों पर पहुंचाया है। राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त करने वाली हिमांशी को अब गुजरात के राजकोट में 44वें अखिल भारतीय क्लासिकल नृत्य महोत्सव में नाट्यकला प्रिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस आयोजन में हिमांशी ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। उनका यह प्रदर्शन सर्वोत्तम माना गया।
विज्ञापन

शहर की गली पचौरियान निवासी सीबी द्विवेदी की बेटी हिमांशी द्विवेदी बचपन से ही नृत्य कला में निपुण है। उसकी सबसे अधिक रुचि कत्थक नृत्य में है। कुछ समय पूर्व दिल्ली में आयोजित हुए लोक कला मंच नृत्य कार्यक्रम में उन्हें कोनार्क क्रांति अवॉर्ड मिला था। हिमांशी को अनेकों बार कत्थक नृत्य की प्रस्तुति पर पुरस्कार मिले हैं। गुजरात राजकोट के कार्यक्रम में हिमांशी के कत्थक नृत्य की प्रस्तुति को सर्वोत्तम मानकर पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय क्लासिकल नृत्य एकेडमी के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हिमांशी की सफलता पर उनके पिता सीबी द्विवेदी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि आठ मई को यह कार्यक्रम राजकोट में आयोजित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें