फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में निरंतर मानवीय मूल्यों का ह्रास से बढ़ रहे हैं अपराध

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में मानवाधिकार कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में मंचासीन महंत जगदीश गिरी व अन्य - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों। मानवाधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रहरी ने बदरिया स्थित कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की गई। गोष्ठी का विषय महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व समाज की भूमिका रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत जगदीश गिरि ने कहा कि समाज में निरंतर मानवीय मूल्यों का ह्रास हो रहा है। हम अपने बच्चों को शुरू से ही शालीनता, सद्भाव, समाज के साथ जुड़ने की नैतिक शिक्षा दें। तो समाज में परिवर्तन संभव है। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाज में बढ़ती घटनाओं का कारण नैतिक पतन है।
अनिल कुमार ने कहा कि मानवाधिकार का हनन सबसे ज्यादा अशिक्षित लोगों का होता है। डॉ. संजीव सरन ने कहा कि मानवाधिकार जघन्य अपराध रोकने मे प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन उमेश पाठक ने किया। गोष्ठी में एक मिनट का मौन रखकर हैदराबाद, दिल्ली, उन्नाव की पीड़िताओं की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मानवाधिकारों का प्रभारी सदुपयोग करने की शपथ ली। इस मौके पर ओमप्रकाश अग्रवाल, महासचिव विपिन शर्मा, ओमकार शर्मा, अशोक पांडेय, संजय ब्रह्म भट्ट के अतिरिक्त एटा, कासगंज, बदायूं, गाजियाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर आदि जनपदों के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें