फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास नहीं बनाने से हो रही परेशानी

विज्ञापन
बेवर के जोगा मोड़ पर अंडरपास की मांग को लेकर जमा लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। हाईवे निर्माण के दौरान जीटी रोड पर जोगा मोड़ के पास अंडरपास नहीं बनाने से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को निर्माण कार्य को रुकवाकर प्रदर्शन किया। प्रोजेक्ट मैनेजर को ज्ञापन सौंपकर अंडरपास बनाने की मांग की। प्रदर्शन के चलते काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11 बजे जोगा मोड़ पर ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने जोगा मोड़ के पास जीटी रोड पर चल रहे निर्माण काम को रुकवाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है किसानों की खेती सड़क के आरपार है। ग्रामीण रोजाना गांव से बेवर जाते हैं। जोगा मोड़ पर अंडरपास की जरूरत है। अंडरपास नहीं बनाए जाने से कई किलोमीटर का ग्रामीणों को चक्कर लगाना पड़ेगा।
इससे परेशानी होगी। ग्रामीणों ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अनवार खान, प्लानिंग हेड रंजन को ज्ञापन सौंपा। इसमें जोगा मोड़ पर अंडरपास बनवाने की मांग की गई है। अफसरों के आश्वासन के बाद ग्रामीण वहां से हटे। इस बीच जीटी रोड पर भीड़ जुटने से करीब पौन घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान अन्नू बैस, संजीव एटम, अखिलेश शाक्य, रविंद्र प्रताप, अरविंद यादव, अजमेर यादव, मनोज, सुभाष, आशीष कुमार, मानसिंह, रिंकू राजपूत, सत्यपाल, राजपाल, सुनील कुमार, रामनरेश, शिवपाल, सौरभ शाक्य, जितेंद्र, सुमित, आदेश, विवेक, आशु बौद्ध आदि मौजूद रहे।
इन गांवों को मिलेगा लाभ
जोगा मोड़ के पास अंडरपास बनाए जाने से गांव लक्ष्मणपुर, जोगा, पुरैया, नगला ताल, सकत बेवर, दुर्जनपुर, हुसैनपुर, रबारेमऊ, धुबिया, महमूदिया, बहादीनपुर, बीलपुर, कांसेपुर, नगला बहोरी ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।
तीन दिन पहले भी रोका था काम
जोगा मोड़ के पास अंडरपास नहीं बनाने से ग्रामीणों में असंतोष है। तीन दिन पहले भी ग्रामीणों ने अंडरपास बनवाने के लिए काम रुकवा दिया था। उस समय प्रोजेक्ट मैनेजर के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें