फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, चार घंटे बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बुधवार को शहर के पॉवर हाउस उपकेंद्र के खरपरी फीडर पर हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आधा दर्जन मोहल्लों में चार घंटे के करीब बिजली आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत के बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों ने आपूर्ति चालू कराई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पॉवर हाउस उपकेंद्र के खरपरी फीडर से पॉवर हाउस रोड, भांवत चौराहा, अवध नगर, बैंक कॉलोनी समेत आधा दर्जन मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। लेकिन बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे के करीब अचानक भांवत चौराहे के पास हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आपूर्ति वाले क्षेत्रों में बिजली ठप हो गई। कुछ देर तो लोगों को लगा कि बिजली आ जाएगी, लेकिन काफी देर तक बिजली न आने पर लोगों ने जानकारी करना शुरू किया। उन्हें निगम की ओर से बताया गया कि लाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते आपूर्ति बाधित है। सूचना पर विद्युत निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। चार घंटे की मेहनत के बाद हाईटेंशन लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति दोपहर ढ़ाई बजे के करीब शुरू हो सकी। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में खराबी आने से आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें