फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज के कारण विद्युत केबिल में आग लगने से झोपड़ी जली, लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
कासगंज के नगला भूड़ पर बिजली घर के बाहर जाम लगाते आक्रोशित - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सोमवार की देर सायं भिटौना विद्युत स्टेशन के पोल से जा रही विद्युत केबल में हाई वोल्टेज के कारण आग लग गई। वहीं, गांव में लोगों के विद्युत उपकरण भी फुंक गए। एक हैंडपंप पर नहा रहा युवक व नल के पास बर्तन साफ कर रही महिला भी करंट से झुलस। वहीं, पूनम पत्नी सत्यप्रकाश और मोहित की करंट की चपेट में आ गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के आक्रोशित ग्रामीणों ने भिटौना बिजली घर के सामने बरेली रोड पर जाम लगा दिया। आधा घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार व कोतवाली निरीक्षक ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन

देर सायं अचानक ही भिटौना बिजलीघर के पीछे के गांव नगला भूड़ जखारुद्रपुर में हाई वोल्टेज करंट आने के कारण तमाम ग्रामीणों के विद्युत उपकरण फुंक गए। वहीं, एक ग्रामीण मेघ सिंह की झोपड़ी जल गई। एक मेमना भी आग की चपेट में आ गया। हेमंत एवं नल के पास बैठक बर्तन साफ कर रही महिला रजनी विद्युत करंट का शिकार होकर घायल हो गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बिजली घर के सामने जाम लगा दिया। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर जमकर आक्रोश जताया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अजय यादव, इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज ने आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत कराया। तहसीलदार ने भरोसा दिया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करके प्राथमिकता से इस समस्या का हल कराया जाएगा। इसके बाद आक्रोश शांत हुआ व जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें