फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: शेरगढ़ के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 10 Dec 2018 12:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में अराजकत्व ने माहौल खराब करने की कोशिश की। रविवार रात को शेरगढ़ के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव हो गया। बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई थी। ग्रामीणों के दो गुटों में फायरिंग भी हुई। 

विज्ञापन


गोवंश मिलने से लोगों में पुलिस के खिलाफ खासा गुस्सा था। सूचना मिलते मौके पर फोर्स पहुंच गया है। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। 

गोवंश विशंभरा और शेरगढ़ के बीच मढैया के पास मिलना बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम को सात बजे कुछ लोगों को देखा गया था जो गोवंश लेकर जा रहे थे। जब उन्हें टोका गया तो फायरिंग करने लगे। 

विज्ञापन

देर रात तक जंगल में जुटी रही पुलिस

बवाल बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया। जो अवशेष मिले हैं उन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। देर रात तक जंगल में पुलिस जुटी रही थी। 

सीओ छाता जगदीश कालीरमन ने बताया कि गोवंश के अवशेष मिले हैं। इससे लोगों में आक्रोश हैं। पब्लिक को समझाया जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर नगला मझोई, परसारिया नगला, शेरनगर और नगला गुर्जर के ग्रामीण पहुंच गए थे। इन लोगों का आरोप है कि विशंभरा के लोगों ने यह कृत्य किया है।   
विज्ञापन

बुलंदशहर की घटना से भी नहीं लिया सबक 

गोहत्या के शक में बुलंदशहर में हुए बवाल के बाद भी प्रशासन चौकस नहीं हुआ है। मथुरा में पिछले एक सप्ताह से इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं। अफवाहें फैल रही हैं। पिछले दो दिनों से मीडिया को भी लगातार इस प्रकार की सूचनाएं दी जा रही हैं।

अगर प्रशासन की नींद नहीं टूटी तो कभी भी माहौल बिगड़ सकता है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर कहीं गोवंश को नुकसान होता है तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

'अवशेष जांच को भेजा जाएगा'

एसपी देहात आदित्यप्रकाश शुक्ला ने बताया यूपी 100 पर किसी ने गोकशी की सूचना दी थी। इस पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। वहां से कुछ अवशेष मिले हैं। प्राथमिक तौर पर उसे गोवंश के अवशेष मानकर जांच को भेजा जा रहा है। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा रही है। अभी पूरी तरह से यह नहीं कहा जा सकता है कि गोवंश के ही अवशेष हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें