फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर आवारा पशु को बचाने में टकराई बाइक, परीक्षा देने जा रहा छात्र घायल

Tue, 18 Feb 2020 10:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहा एक छात्र हादसे का शिकार हो गया। युवक की बाइक के सामने अचानक आवारा पशु आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक बिजली के खंभे में टकरा गई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना मंसुखपुरा क्षेत्र में गांव पापरी नागर के पास एक युवक की बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। युवक पास के ही परीक्षा केंद्र पर जा रहा  था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर छात्र के परिजनों को सूचित किया। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन, गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें