फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Temperature: 45 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, शरीर के बेहद खतरनाक, जानें कब मिलेगी राहत

Wed, 11 Jun 2025 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गर्मी ने तल्ख तेवर ने परेशान कर दिया है। पारा 45 डिग्री के ऊपर जा रहा है, जो गंभीर बीमारियों की वजह बन रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अगले 24 घंटे मौसम में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।

 
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर बना हुई है। हालत ये हैं कि दिन में 10 बजते ही आग बरसाती सूरज की किरणें शरीर को झुलसाने लगती हैं। वहीं लू के थपेड़े भी दोपहिया वाहन चालकों को बेहाल कर रहे हैं। पानी की टंकियों से खौलता पानी निकल रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे मौसम में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सड़क हादसे में जिन तीन युवकों की हुई मौत, उनके घरवालों पर पुलिस ने बजाई ऐसे लाठी...जैसे वो अपराधी हैं; रहम भी न आया


 

गर्मी के तेवर दिन ब दिन सख्त होते जा रहे हैं। लगातार दो दिनों से शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से पार जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में 0.8 डिग्री कम रहा और यह 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां...शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान



 

गर्मी के हाल ये हैं कि 10 बजे ही धूप के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक लू चल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 13 जून से मौसम में आंशिक परिवर्तन संभव है। धूल भरी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है।

ये भी पढ़ें -  UP: लॉरेंस बिश्नोई गैंग में कैसे शामिल होते हैं शूटर, जुड़ने के लिए एक एप भी...यूं काम करता है रिक्रूटमेंट सेल

प्रदेश में तीसरे स्थान पर सबसे गर्म रहा आगरा
प्रदेश में स्थान जिला अधिकतम तापमान
  1.   झांसी             46
  2.  उरई             45.2
  3. आगरा             45.1
  4. बांदा                        44.8
  5. कानपुर एयरफोर्स 44.6
  6. हमीरपुर             44.6
विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  UP: मथुरा से बरेली तक छह लेन का हाईवे का...12 गांव की जमीन का होगा अधिग्रहण; आसमान छुएंगे जमीनों के दाम


पिछले तीन दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
  • 11 जून 45.1             28.5
  • 10 जून 45.9             29.3
  •  
  • 9 जून 44.8             28.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें